Arun Sao Birthday: तलवार से केक काटने से अरुण साव ने किया इनकार! जन्मदिन समारोह में दिया मर्यादा और संस्कार का संदेश; चर्चा में समारोह का ये Expression VIDEO

Arun Sao Birthday: तलवार से केक काटने से अरुण साव ने किया इनकार! जन्मदिन समारोह में दिया मर्यादा और संस्कार का संदेश; चर्चा में समारोह का ये Expression VIDEO

रायपुर, 27 नवंबर। Arun Sao Birthday: जन्मदिन पर केक काटने के लिए तलवार थमाई गई, लेकिन छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। उनका यह व्यवहार अब चर्चा का विषय बन गया है। अक्सर ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जिनमें कई प्रभावशाली राजनीतिक हस्तियां और आम नागरिक भी जन्मदिन के जश्न के दौरान तलवार से केक काटते हैं या हथियार प्रदर्शित करते हैं; लेकिन, इस चलन से दूर रहकर अरुण साव ने सार्वजनिक जीवन में संयम और मर्यादा का संदेश दिया है।

दरअसल, 25 नवंबर को लोरमी में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिन समारोह के दौरान, एक समर्थक हाथ में तलवार लेकर मंच के पास आ गया। केक काटने के दौरान जब समर्थक ने डिप्टी सीएम साव को तलवार देने की कोशिश की, तो उन्होंने ऐसा न करने का इशारा किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे उनके व्यवहार की चर्चा हो रही है।

तलवार नहीं, संस्कार से बनती है नेता की पहचान

सार्वजनिक जीवन में किसी भी जनप्रतिनिधि का आचरण केवल उसका व्यक्तिगत व्यवहार नहीं होता, बल्कि उससे समर्थकों और आम लोगों के बीच भी एक संदेश जाता है। ऐसे में जन्मदिन जैसे निजी उत्सव में भी मर्यादा बनाए रखने का यह व्यवहार एक अलग उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। आजकल कुछ आयोजनों में तलवार से केक काटने और हथियारों का प्रदर्शन करने का चलन दिखाई देता है। ऐसे माहौल में अरुण साव का इनकार यह संदेश देता है कि किसी व्यक्ति की बहादुरी का पैमाना हथियारों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि उसका संयम, संस्कार और व्यवहार होना चाहिए।

सार्वजनिक पद के साथ जुड़ी होती है बड़ी जिम्मेदारी

नेता और जनप्रतिनिधि समाज के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। उनके छोटे-छोटे व्यवहार भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनते हैं। ऐसे में तलवार से केक काटने से इनकार को सार्वजनिक जीवन की गरिमा और जिम्मेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। संदेश साफ है- नेतृत्व की पहचान हाथ में तलवार रखने से नहीं, बल्कि अपने विचारों, आचरण और व्यक्तित्व की गरिमा बनाए रखने से होती है।

About The Author

Raipur