छत्तीसगढ

Big Breaking : कांग्रेस ने किया भाजपा का सूपड़ा साफ़, इन स्थानों में पिछड़ी भाजपा…

रायपुर, 23 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे लगातार आने शुरू हो गए हैं। इन नतीजों के अनुसार कांग्रेस को मतदाताओं का साथ मिलता दिखाई दे रहा है।

नगर पंचायत भोपालपटनम के सभी 15 वार्डों में कांग्रेस ने जीत हासिल कर भाजपा का सूपड़ा साफ़ कर दिया है। कोटा नगर पंचायत में कांग्रेस को 14 और बीजेपी को एक सीट पर जीत मिली है। नरहरपुर नगर पंचायत में कांग्रेस 11 और बीजेपी 4 पर आगे है। भैरमगढ़ में कांग्रेस 12 और भाजपा 3 रही है। नगर पालिका बैकुंठपुर में कांग्रेस 12 और बीजेपी 2 पर आगे है। प्रेम नगर नगर पंचायत में कांग्रेस 11 बीजेपी दो और अन्य दो पर जीत हासिल कर चुकी है। मारो नगर पंचायत में कांग्रेस 5 और बीजेपी 4 पर जित हासिल की है की है। नगर पंचायत प्रेम नगर में 11 कांग्रेस, बीजेपी 2 और अन्य ने 2 पर बाजी मरी है।

खैरागढ़ नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 से बीजेपी के अजय जैन जीते और वार्ड नंबर 6 से भाजपा की ही मोनिका रजक ने जीत हासिल किया है। भैरमगढ़ नगर पंचायत में 10 सीटों पर कांग्रेस ने हासिल की है वहीँ 5 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की। बिरगांव नगर निगम में कांग्रेस 6 पर, भाजपा 4 पर और अन्य ने 2 पर बढ़त बनाकर रखा है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button