छत्तीसगढ

Murder : साइबर सेल के ASI विकास शर्मा की मौत, 5 हिरासत में, PM रिपोर्ट का इंतजार

महासमुंद, 20 मार्च। Murder : महासमुंद में शनिवार देर रात साइबर सेल के ASI विकास शर्मा (41) की हत्या कर दी। बदमाश उनके सरकारी क्वार्टर के बाहर गालियां दे रहे थे। तभी विकास उन्हें समझाने के लिए गए थे। अभी उनकी मौत कैसे हुई यह पता नहीं चल सका है। फिलहाल सूचना मिलने पर पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। विकास के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपनी मां के साथ ही रहते थे। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या का मामला दर्ज नहीं किया है।

ASI विकास का कोतवाली क्षेत्र स्थित पंचशील क्लब के सामने ही सरकारी क्वार्टर है। विकास की मां भी सरकारी कर्मचारी थी। रिटायरमेंट के बाद दोनों साथ में यहीं रहते थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 10.30 बजे कुछ लोग उनके घर के पास खड़े होकर झगड़ा और गाली-गलौज कर रहे थे। शोर सुनकर विकास बाहर निकले और उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसी बीच किसी ने विकास को धक्का दे दिया। धक्का लगते ही विकास सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए।

आसपास के लोगों ने विकास को सड़क पर पड़े देखा तो उन्हें उठाकर स्थानीय प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग घर और अस्पताल पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि विकास के बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां ने ही उन्हें पढ़ाया-लिखाया। पुलिस ड्यूटी के चलते ही विकास ने शादी नहीं करने का भी फैसला किया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस की ओर से बताया गया है कि ASI विकास शर्मा के क्लब पारा स्थित घर के पास 4-5 युवको के बीच विवाद हो रहा था। उसे सुलझाने के दौरान धक्का-मुक्की होने से विकास शर्मा बेहोश होकर गिर पड़े। तभी पास में खड़े दुर्गेश कन्नौजे, वर्मा व अन्य लोगों ने उन्हें जैन नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके शरीर पर कहीं भी बाहरी चोट और चाकू से मारने के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई होगी।

5 संदिग्ध हिरासत में

पुलिस ने बताया कि इस मामले में 5 संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। ASI विकास शर्मा का छोटा भाई आकाश शर्मा जो Adpo है वह भी पहुंच चुके हैं। आज जिला अस्पताल में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पंचनामा की कार्यवाही की गई है व डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्ट मार्टम किया जा रहा है।

सिपाही से पदोन्नति पाकर बने ASI

ASI विकास शर्मा छात्र जीवन से बॉक्सिंग के खिलाड़ी रहे। उन्होंने बेहतर खेल से कई मेडल अपने नाम किया। पुलिस विभाग में सिपाही के रूप में भर्ती हुए। फिर अच्छे प्रदर्शन के चलते हेड कांस्टेबल और उसके बाद ASI बने थे। बाद में क्राइम ब्रांच में सेवा देते रहे। हाल ही में उन्हें नारकोटिक्स सेल में भेजा गया था। विकास स्नेक केचर के रूप में भी मशहूर थे। विकास लोगों के घरों से जहरीले सांप को आसानी से पकड़ने में माहिर था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button