छत्तीसगढ

Raipur Nagar Nigam : गंदगी फैला रहे शहर की इस डेयरी को किया सील

रायपुर, 12 अक्टूबर। शहर की नालियों व सीवर में गोबर बहाकर गंदगी फैला रहे डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। राजधानी के माधव राव सप्रे वार्ड में निगम के आला अफसरों की टीम ने एक डेयरी को गंदगी फैलाने और उचित प्रबंधन नहीं होने की वज़ह से सील कर दिया गया है।

नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के नगर निवेश एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज अभियान चलाकर जोन के अंतर्गत स्थित मैडम डेयरी को सील किया है। नगर निगम शहर में गोबर और गंदगी बहाने वाली डेयरियों को सील करेगा। पूरा शहर गंदगी से भरा है। पर्यावरण दूषित हो रहा है। इसमें अब कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

शहर के अंदर चल रही पशु डेयरियां शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं। निगम अफसरों की माने तो डेयरी में गोबर, कचरा, गन्दा पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नगर निवेश उपअभियन्ता रुचिका मिश्रा एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू की मौजूदगी में सीलबंद करने की कार्यवाही की गई है।

अफसरों को लगातार इस डेयरी के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद ये कार्यवाही की गई है। हालांकि मैडम डेयरी से गाय, भैंस, छोटा बछड़ा को जप्त नहीं किया गया। वहीं डेयरी संचालक को निगम अफसरों ने अगले एक सप्ताह के भीतर डेयरी को शिफ्ट करने कहा गया है।

डेयरियों से निकलने वाली गंदगी से नगर में गंदगी फैल रही है। कभी कभी परिस्तिथि इतनी दूभर हो जाती है कि, डेयरियों की गंदगी से नाले चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।

पशु डेयरियों से निकलने वाली गंदगी गोबर से जहां सीवरेज समस्या पैदा होती है, वहीं इलाका निवासियों को कई मुश्किलों का सामान करना पड़ रहा है। इलाके में गंदगी फैलने और गोबर की बदबू से लोग बीमार हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button