छत्तीसगढ

वीडियो… क्या बोल रहे है डॉ. ध्रुव सुनिए…

बिलासपुर, 10 नवंबर। छत्तीसगढ़ के मरवाही उपचुनाव के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8.15 बजे से शुरू हो गई है। ईवीएम से गिनती शुरू हो गई है। कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव चौथे राउंड के बाद भी भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह से बढ़त बनाए हुए हैं। 7 राउंड की मतगणना समाप्त होने तक कांग्रेस उम्मीदवार 19 हजार वोटों से आगे हैं।

मतगणना अपडेट

  • चौथे राउंड की मतगणना पूरी। कांग्रेस प्रत्याशी अभी भी बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन वोटों की संख्या कम हुई। भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को 8215, कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव को 17961। 7वें राउंड की समाप्ति तक कांग्रेस उम्मीदवार कुल 19 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।
  • तीसरे राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव 6500 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनको 12971 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को 6534 वोट मिले हैं।
  • दूसरे राउंड में भाजपा को 4856, कांग्रेस उम्मीदवार को 8520। कांग्रेस प्रत्याशी 3664 वोटों से आगे। नोटा को मिले 310 वोट
  • ईवीएम से मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। पहले चरण में कांग्रेस प्रत्याशी 1760 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को 4135 और भाजपा उम्मीदवार को 2375 वोट मिले हैं। नोटा को 97 वोट पड़े हैं।
  • पहले राउंड में डाक मतपत्रों से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव आगे चल रहे हैं। उन्हें 74 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को 17 वोट मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button