Makar Sankranti : मकर संक्रांति पर सूर्य गोचर…! इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Makar Sankranti : मकर संक्रांति पर सूर्य गोचर…! इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

नई दिल्ली, 05 जनवरी। Makar Sankranti : 14 जनवरी को सूर्य देव शनि की राशि मकर में गोचर करने जा रहे हैं। इसी दिन सूर्य उत्तरायण होंगे और देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। सूर्य 13 फरवरी 2026 तक मकर राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का यह गोचर चार राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। इन राशियों को अगले एक महीने तक करियर, धन और भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह गोचर अप्रत्याशित लाभ लेकर आ सकता है। नौकरी और व्यापार में किए गए प्रयास सफल होंगे। कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी। सरकारी नौकरी या उच्च पद की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। आय में वृद्धि के योग हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह राशि

शनि की ढैय्या और केतु के प्रभाव के बावजूद सूर्य का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहेगा। आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। व्यापारिक फैसले लाभकारी साबित हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ और मुनाफे में अचानक बढ़ोतरी के संकेत हैं। हालांकि धन लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

वृश्चिक राशि

सूर्य का मकर राशि में प्रवेश वृश्चिक राशि वालों के आर्थिक मामलों में स्पष्टता लाएगा। रुका हुआ धन मिलने या पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है। लंबे समय से अटके काम गति पकड़ सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विदेश शिक्षा या निवास से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं।

मकर राशि

सूर्य देव के अपनी ही राशि में गोचर करने से मकर राशि वालों के जीवन में स्थिरता आएगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लक्ष्य पर फोकस बना रहेगा और बड़ी तरक्की के संकेत हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

ज्योतिषविदों के अनुसार, सूर्य का यह गोचर न केवल व्यक्तिगत जीवन बल्कि करियर और आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

About The Author

धर्म