Highway Accident : हाईवे पर सनसनीखेज हादसा…! ट्रक ने कार को 1.5 किमी तक घसीटा…गाड़ी में सवार 3 लोग लगातार चीखते चिल्लाते रहे…रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO यहां देखें

Highway Accident : हाईवे पर सनसनीखेज हादसा…! ट्रक ने कार को 1.5 किमी तक घसीटा…गाड़ी में सवार 3 लोग लगातार चीखते चिल्लाते रहे…रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO यहां देखें

डबरा/मध्यप्रदेश, 03 मार्च। Highway Accident : मध्यप्रदेश के डबरा स्थित ग्वालियर हाईवे पर सोमवार को एक सनसनीखेज हादसा सामने आया। तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी और उसे करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता चला गया।

बताया जा रहा है कि कार में तीन लोग सवार थे, जो लगातार चिल्लाते रहे। राहगीरों ने भी ट्रक चालक को रुकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर मानो किसी अलग ही धुन में था और काफी दूर तक कार को घसीटता रहा।

आखिरकार ट्रक रुकने पर चालक नीचे उतरा और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।

कार में सवार तीनों लोग Special Armed Force (SAF) के अधिकारी बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।

About The Author

मध्यप्रदेश