UPSC Result : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी…! 958 उम्मीदवार चयनित…यहां देखें पूरी List

UPSC Result : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी…! 958 उम्मीदवार चयनित…यहां देखें पूरी List

नई दिल्ली, 07 मार्च। UPSC Result : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल करते हुए टॉप किया है।

जारी परिणाम के अनुसार राजेश्वरी सुवे ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं अकांक्ष तीसरे, राघव झुनझुनवाला चौथे और इशान भटनागर पांचवें स्थान पर रहे।

इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 958 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) सहित अन्य केंद्रीय सेवाओं में की जाएगी।

यूपीएससी द्वारा जारी सूची में देशभर के विभिन्न राज्यों के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

About The Author

छत्तीसगढ