Urban Development : मैराथन समीक्षा में Deputy CM का बड़ा एक्शन प्लान…! CMO को किया अलर्ट…31 मई तक डेडलाइन…अतिक्रमण-टैक्स-सफाई पर कड़ा निर्देश

Urban Development : मैराथन समीक्षा में Deputy CM का बड़ा एक्शन प्लान…! CMO को किया अलर्ट…31 मई तक डेडलाइन…अतिक्रमण-टैक्स-सफाई पर कड़ा निर्देश

रायपुर, 21 अप्रैल। Urban Development : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के कार्यों की मैराथन समीक्षा के दूसरे दिन अरुण साव ने नगर पंचायतों के कामकाज की सख्त समीक्षा की। रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में हुई बैठक में उन्होंने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) को अवैध प्लाटिंग, बेतरतीब निर्माण और अतिक्रमण पर कड़ी रोक लगाने के निर्देश दिए।

अरुण साव ने स्पष्ट कहा कि काम में लापरवाही और कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहरों को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

31 मई डेडलाइन के साथ एक्शन मोड में सरकार

बैठक में 31 मई तक नई संपत्तियों पर करारोपण का कार्य पूर्ण करने, राजस्व वसूली बढ़ाने, जल कर और यूजर चार्ज की वसूली सख्ती से करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एनर्जी ऑडिट के जरिए अनावश्यक बिजली कनेक्शन काटने और कर्मचारियों के वेतन व बिजली बिल का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया।

उप मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए सभी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग लागू करने, बरसात से पहले नाला-नालियों और ड्रेनेज की सफाई पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ को मुख्यालय में रहकर रोजाना सुबह शहर का निरीक्षण करने और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा पेयजल आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0, अमृत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन सहित कई योजनाओं की समीक्षा की गई और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़