Tax Relief Possible : व्यापारियों को राहत…! Tax System में बदलाव की तैयारी…! चैंबर ने मुख्य आयकर आयुक्त को सौंपे अहम सुझाव

Tax Relief Possible : व्यापारियों को राहत…! Tax System में बदलाव की तैयारी…! चैंबर ने मुख्य आयकर आयुक्त को सौंपे अहम सुझाव

रायपुर, 23 अप्रैल। Tax Relief Possible : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राजस्व भवन, सिविल लाइंस स्थित मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय में आयोजित RDTAC बैठक में हिस्सा लिया और आयकर प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव सौंपे।

चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में कार्यकारी अध्यक्ष राधा किशन सुंदरानी ने रूप कुमारी चौधरी की उपस्थिति में मुख्य आयकर आयुक्त के. देवरत्न कुमार और अतिरिक्त आयुक्त ऋतुपर्ण नामदेव को ज्ञापन सौंपा।

बैठक में रखे गए प्रमुख सुझाव

Facilitation over Enforcement नीति अपनाने पर जोर

RDTAC बैठकों को त्रैमासिक (Quarterly) करने की मांग

छोटे व मध्यम व्यापारियों के लिए Simplified Compliance Framework

केवल Risk-based Scrutiny को प्राथमिकता

फेसलेस स्कीम में Virtual Hearing (VC) का अधिकार

MSME के लिए टियर-2/3 शहरों में टैक्स अवेयरनेस प्रोग्राम

छोटे व्यापारियों के लिए Compliance Support Center

Penalty-free correction window की मांग

पोर्टल समस्याओं के लिए Dedicated Grievance System

चैंबर का पक्ष

राधा किशन सुंदरानी ने कहा कि चैंबर का उद्देश्य कर प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी और विश्वास-आधारित बनाना है। इससे व्यापार सुगम होगा और टैक्स कम्प्लायंस भी बढ़ेगा।

आयकर विभाग का रुख

मुख्य आयकर आयुक्त ने चैंबर के सुझावों पर सकारात्मक रुख दिखाते (Tax Relief Possible) हुए इन पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

About The Author

व्यापार