Online Betting Racket : रायपुर में सट्टा किंग बाबू खेमानी के ठिकानों पर छापा…! 10 टीमों की रेड में खुला सट्टा साम्राज्य…करोड़ों की संपत्ति आई सामने…BMW सहित लग्जरी गाड़ियां बरामद

Online Betting Racket : रायपुर में सट्टा किंग बाबू खेमानी के ठिकानों पर छापा…! 10 टीमों की रेड में खुला सट्टा साम्राज्य…करोड़ों की संपत्ति आई सामने…BMW सहित लग्जरी गाड़ियां बरामद

रायपुर, 25 अप्रैल। Online Betting Racket : राजधानी रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के ठिकानों पर छापा मारकर करोड़ों की संपत्ति का पता लगाया है।

जानकारी के मुताबिक गंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की करीब 10 टीमों ने आमानाका स्थित मारुति एनक्लेव में आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को 5 लग्जरी गाड़ियां, जिनमें BMW और Creta जैसी कारें मिलीं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी और उसके परिवार के नाम पर शहर में कई संपत्तियां हैं। इनमें रविभवन में मोबाइल दुकान, जोरापारा में गोदाम और महासमुंद-बागबाहरा मेन रोड पर करीब 1 एकड़ जमीन शामिल है।

छापे के वक्त घर में बाबू और उसके भाई करण की पत्नियां व उनकी मां मौजूद थीं। वहीं पुलिस ने अब बाबू, करण और उनके पिता के बैंक खातों के लेन-देन की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि दोनों भाई ऑनलाइन सट्टा संचालन के लिए 50 से ज्यादा आईडी का इस्तेमाल करते थे और म्यूल अकाउंट के जरिए ट्रांजेक्शन करते थे। बताया जा रहा है कि बाबू पहले महादेव बुक ऐप से जुड़ा था, लेकिन बाद में उसने अपना अलग नेटवर्क तैयार कर लिया।

गौरतलब है कि इससे पहले कबीर नगर में सट्टे पर कार्रवाई (Online Betting Racket) के दौरान इस बड़े रैकेट का सुराग मिला था, जिसमें उसका चचेरा भाई भी गिरफ्तार हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म