Again AAP Crisis : AAP को एक और झटका…! गुजरात में सागर रबारी का इस्तीफा…किसान वोट बैंक पर असर

Again AAP Crisis : AAP को एक और झटका…! गुजरात में सागर रबारी का इस्तीफा…किसान वोट बैंक पर असर

नई दिल्ली/गुजरात, 27 अप्रैल। Again AAP Crisis : आम आदमी पार्टी (AAP) को लगातार झटके लग रहे हैं। राज्यसभा के 7 सांसदों के इस्तीफे और पार्टी छोड़ने के बाद अब गुजरात से भी बड़ा सियासी झटका सामने आया है। पार्टी के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट और किसान नेता सागर रबारी ने सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

क्यों अहम है यह इस्तीफा?

2026 के नगर निकाय चुनाव और बदलते राजनीतिक समीकरण के बीच सागर रबारी का पार्टी छोड़ना AAP के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। खासकर ग्रामीण और किसान वोट बैंक पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, सागर रबारी पिछले कुछ समय से, पार्टी के आंतरिक कामकाज से नाखुश थे। किसानों के मुद्दों पर रुख को लेकर असंतुष्ट थे। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है।

कौन हैं सागर रबारी?

दरअसल, सागर रबारी गुजरात के ‘खेडुत अधिकार मंच’ के पूर्व प्रमुख। 2021 में उन्होंने AAP पार्टी में शामिल हुए। उसके बाद 2022 के विधानसभा चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाई। किसानों के बीच इनकी मज़बूत पकड़ है और ये पार्टी का एक प्रमुख चेहरा हैं।

सागर रबारी के जाने से, AAP उत्तरी गुजरात और सौराष्ट्र (Again AAP Crisis) में अपनी पकड़ खो सकती है। किसानों के वोट बैंक पर पार्टी की पकड़ कमज़ोर पड़ सकती है, और इसकी आगामी चुनावी रणनीति पर इसका असर पड़ना तय माना जा रहा है। अब सवाल यह है कि सागर रबारी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या किसी दूसरी पार्टी में शामिल होंगे।

About The Author

राजनीति