Death from Food Poisoning : ब्रेकिंग…खौफनाक घटना…! रात को परिवार ने बिरयानी और तरबूज खाया…सुबह से शाम तक एक के बाद एक सभी की हो गई मौत…महज चंद घंटों में पूरा परिवार खत्म

Death from Food Poisoning : ब्रेकिंग…खौफनाक घटना…! रात को परिवार ने बिरयानी और तरबूज खाया…सुबह से शाम तक एक के बाद एक सभी की हो गई मौत…महज चंद घंटों में पूरा परिवार खत्म

मुंबई, 27 अप्रैल। Death from Food Poisoning : मुंबई के पायधुनी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग के चलते एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकाडिया (40), उनकी पत्नी नसरीन डोकाडिया (35) और उनकी दो बेटियां आयशा (16) व जैनब (13) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला फूड प्वाइजनिंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल की रात परिवार ने घर पर रिश्तेदारों के साथ खाना खाया था, जिसमें बिरयानी शामिल थी। इसके बाद देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच परिवार के चारों सदस्यों ने तरबूज खाया।

सुबह होते-होते सभी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उल्टी-दस्त, कमजोरी जैसे लक्षण सामने आए। हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले साबू सिद्दीक अस्पताल और फिर जेजे अस्पताल ले जाया गया।

एक-एक कर बुझ गईं चार जिंदगियां

इलाज के दौरान,एक-एक कर चारों की मौत हो गई। सबसे पहले 13 वर्षीय ज़ैनब का निधन हो गया। इसके बाद, परिवार के अन्य सदस्यों की हालत भी लगातार बिगड़ती गई। रात होते-होते, चारों ने ही अपनी अंतिम सांस ले ली। एक ही दिन में पूरे परिवार के निधन से पूरा इलाका शोक में डूब गया है।

जांच जारी, सैंपल भेजे गए

मुंबई पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज (Death from Food Poisoning) कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। शव और भोजन के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। मृत्यु का वास्तविक कारण रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में फ़ूड पॉइज़निंग की आशंका हो सकती है, लेकिन अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

About The Author

अन्य राज्य ब्रेकिंग न्यूज़