Three Stumps App : बाबू खेमानी के भाई सहित 2 गिरफ्तार…! सिम-बैंक अकाउंट का बड़ा खुलासा…थ्री स्टंप्स सट्टा ऐप पर पुलिस का शिकंजा

Three Stumps App : बाबू खेमानी के भाई सहित 2 गिरफ्तार…! सिम-बैंक अकाउंट का बड़ा खुलासा…थ्री स्टंप्स सट्टा ऐप पर पुलिस का शिकंजा

रायपुर, 02 मई। Three Stumps App : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। ‘थ्री स्टंप्स’ ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बाबू खेमानी के करीबी रिश्तेदार समेत दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रिश्तेदार निकला बड़ा लिंक

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में महासमुंद निवासी संदीप असरानी और उसका एक साथी शामिल हैं। संदीप असरानी, बाबू खेमानी का बुआ का लड़का है और वह गिरोह के लिए बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराने का काम करता था।

बताया जा रहा है कि बाबू खेमानी से जब्त किए गए कई सिम कार्ड भी संदीप असरानी के नाम पर ही रजिस्टर पाए गए हैं।

डिजिटल सबूतों से खुला नेटवर्क

पुलिस ने हाल ही में टाटीबंध स्थित खेमानी के मकान पर दबिश दी थी, जहां से मिले कागजी और डिजिटल सबूतों के आधार पर इन गिरफ्तारियों तक पहुंचा गया।

पूछताछ जारी, शाम को बड़ा खुलासा

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ (Three Stumps App) कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क को लेकर आज शाम विस्तृत खुलासा किया जा सकता है।

10 टीमों की रेड में खुला सट्टा साम्राज्य

बता दें कि, विगत दिनों गंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की करीब 10 टीमों ने आमानाका स्थित मारुति एनक्लेव में आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को 5 लग्जरी गाड़ियां, जिनमें BMW और Creta जैसी कारें मिलीं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी और उसके परिवार के नाम पर शहर में कई संपत्तियां हैं। इनमें रविभवन में मोबाइल दुकान, जोरापारा में गोदाम और महासमुंद-बागबाहरा मेन रोड पर करीब 1 एकड़ जमीन शामिल है।

छापे के वक्त घर में बाबू और उसके भाई करण की पत्नियां व उनकी मां मौजूद थीं। पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि दोनों भाई ऑनलाइन सट्टा संचालन के लिए 50 से ज्यादा आईडी का इस्तेमाल करते थे और म्यूल अकाउंट के जरिए ट्रांजेक्शन करते थे। बताया जा रहा है कि बाबू पहले महादेव बुक ऐप से जुड़ा था, लेकिन बाद में उसने अपना अलग नेटवर्क तैयार कर लिया।

About The Author

छत्तीसगढ