AC Blast Incident : आधी रात को AC ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी भीषण आग…! छत का दरवाजा बंद होने से नहीं भाग सके लोग…9 लोगों की बेहद दर्दनाक मौत…यहां देखें VIDEO

AC Blast Incident : आधी रात को AC ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी भीषण आग…! छत का दरवाजा बंद होने से नहीं भाग सके लोग…9 लोगों की बेहद दर्दनाक मौत…यहां देखें VIDEO

नई दिल्ली, 03 मई। AC Blast Incident : विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य झुलस गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा और रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। फायर कंट्रोल रूम को सुबह करीब 3:47 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 14 फायर टेंडर तुरंत मौके पर भेजे गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन और हताहत

दिल्ली Fire Service के अनुसार, धुएं और आग के बीच से 12 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है।

आग लगने की शुरुआती वजह

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण AC ब्लास्ट बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, दूसरी मंजिल पर एक फ्लैट में आग लगी, जो तेजी से तीसरी मंजिल तक फैल गई।

छत का दरवाजा बंद होने से बढ़ा नुकसान

बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल पर मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण बाहर नहीं निकल सके, जिससे जानमाल का नुकसान बढ़ गया।

कूलिंग ऑपरेशन जारी

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन मौके पर कूलिंग ऑपरेशन (AC Blast Incident) जारी है। अधिकारी अभी भी तलाशी अभियान चला रहे हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

About The Author

अन्य राज्य