Killing of Children : अंबेडकरनगर में दिल दहला देने वाली वारदात…! घर के अंदर ईंट से कुचलकर 4 बच्चों की हत्या…मां फरार…पिता भी सऊदी अरब में की पाकिस्तानी महिला से शादी…यहां देखें VIDEO

Killing of Children : अंबेडकरनगर में दिल दहला देने वाली वारदात…! घर के अंदर ईंट से कुचलकर 4 बच्चों की हत्या…मां फरार…पिता भी सऊदी अरब में की पाकिस्तानी महिला से शादी…यहां देखें VIDEO

अंबेडकरनगर/उत्तर प्रदेश, 03 मई। Killing of Children : अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। मीरानपुर मोहल्ले में एक घर के अंदर चार मासूम बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बच्चों की मां की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले की है, जहां शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एक घर के भीतर चार बच्चों के शव बरामद किए गए।

बंद कमरे में मिले शव

पुलिस के अनुसार घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों को शक होने पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया। अंदर बिस्तर पर चारों बच्चों के शव पड़े मिले।

परिवारिक विवाद का एंगल

प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बच्चों के पिता नियाज कई वर्षों से सऊदी अरब में काम कर रहे हैं और उन्होंने वहां किसी पाकिस्तानी महिला से दूसरा विवाह कर लिया था। इस वजह से परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। घटना के बाद से बच्चों की मां लापता बताई जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं और अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

फॉरेंसिक जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम (Killing of Children) भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से जांच कर रही है। हालांकि शुरुआती जांच से पता चला है कि बच्चों की हत्या ईंटों से कुचलकर की गई थी।

About The Author

अन्य राज्य जुर्म