धमतरी, 08 मई। TI Transfer List : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से 8 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक और 2 सहायक उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है। इस ट्रांसफर आदेश में 10 थाना प्रभारियों और 1 चौकी प्रभारी को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस विभाग में हुए इस बड़े बदलाव के बाद कई थानों की कमान नए अधिकारियों के हाथ में पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि टीआई कोतवाली के जिला रायपुर स्थानांतरण के बाद कोतवाली थाना प्रभारी का पद रिक्त हो गया था। वहीं एसपी रीडर के कवर्धा स्थानांतरण के बाद टीआई भखारा को एसपी रीडर बनाया गया, जिससे भखारा थाना प्रभारी का पद भी खाली हो गया था।
इसके अलावा साइबर सेल के साइबर थाना में उन्नयन होने के बाद वहां निरीक्षक स्तर के अधिकारी की पदस्थापना जरूरी मानी जा रही थी। इसी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा व्यापक स्तर पर तबादला आदेश जारी किया गया है।

