Student Death : भोपाल में डबल ट्रेजेडी…! MBBS छात्रा की मौत के बाद मकान मालिक ने की खुदकुशी…पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Student Death : भोपाल में डबल ट्रेजेडी…! MBBS छात्रा की मौत के बाद मकान मालिक ने की खुदकुशी…पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

भोपाल, 10 मई। Student Death : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में MBBS छात्रा की मौत के बाद अब एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। छात्रा की मौत के बाद उसके मकान मालिक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामला कोहेफिजा इलाके का है, जहां MBBS छात्रा रोशनी पिछले चार महीनों से किराए के मकान में रह रही थी। छात्रा की मौत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी और इसकी गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन भी किया गया था।

डिप्रेशन में था मकान मालिक

इसी बीच मकान मालिक की खुदकुशी ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। मृतक की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि छात्रा के परिजन उनके पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। इतना ही नहीं, पुलिस भी लगातार बयान के नाम पर उन्हें थाने बुलाकर घंटों बैठाए रखती थी।

पत्नी का दावा है कि लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना के चलते उनके पति डिप्रेशन में चले गए थे। उन्होंने बताया कि सुसाइड से पहले भी उनके पति कई बार रोशनी के परिवार और पुलिस द्वारा परेशान किए जाने की बात कहते थे।

घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल (Student Death) है और लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

About The Author

मध्यप्रदेश