PM Modi Convoy Reduction : Fuel Crisis के खतरे के बीच PM मोदी का बड़ा कदम…! Convoy से हटेंगी 50% गाड़ियां…अब छोटा होगा प्रधानमंत्री का काफिला

PM Modi Convoy Reduction : Fuel Crisis के खतरे के बीच PM मोदी का बड़ा कदम…! Convoy से हटेंगी 50% गाड़ियां…अब छोटा होगा प्रधानमंत्री का काफिला

नई दिल्ली, 13 मई। PM Modi Convoy Reduction : वैश्विक तनाव और संभावित ईंधन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या 50% कम करने का फैसला लिया है। पीएम ने देशवासियों से भी पेट्रोल-डीजल बचाने और ऊर्जा संरक्षण की अपील की है।

PM नरेंद्र मोदी ने वैश्विक तनाव और संभावित ईंधन संकट के बीच बड़ा संदेश देते हुए अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या 50 प्रतिशत तक कम करने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री ने यह कदम ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया है।

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने विशेष सुरक्षा समूह (SPG) को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था से समझौता किए बिना उनके काफिले को छोटा किया जाए। हाल के दिनों में दिल्ली से बाहर की यात्राओं के दौरान प्रधानमंत्री का काफिला पहले की तुलना में छोटा भी दिखाई दिया।

इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने सरकारी स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में सरकारी परिवहन व्यवस्था में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

जनता से भी की थी ईंधन बचाने की अपील

हाल ही में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने और संसाधनों का सीमित उपयोग करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं, ऐसे में भारत को पहले से तैयारी करनी होगी।

राज्यों में भी दिखने लगा असर

प्रधानमंत्री की पहल का असर अब राज्यों में भी नजर आने लगा है। हर्ष संघवी ने अपना प्रस्तावित अमेरिका दौरा रद्द कर दिया है। वहीं सीएम रेखा गुप्ता ने भी सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि प्रधानमंत्री की ऊर्जा बचत अपील को जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय