CG Women Chamber : महिला चैंबर के ‘उदया’ कार्यक्रम में नारी शक्ति का सम्मान…! Digital Business पर हुई खास चर्चा

CG Women Chamber : महिला चैंबर के ‘उदया’ कार्यक्रम में नारी शक्ति का सम्मान…! Digital Business पर हुई खास चर्चा

रायपुर, 14 मई। CG Women Chamber : रूपकुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में महिला चैंबर द्वारा आयोजित ‘वात्सल्य से उदित- उदया’ कार्यक्रम में नारी शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस प्रेरणादायक आयोजन में महिलाओं को डिजिटल युग में व्यापार और आत्मनिर्भरता की नई दिशा देने पर विशेष चर्चा हुई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सतीश थौरानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘डिजिटल पे पहचान, बिज़नेस की उड़ान’ के मंत्र को साकार करना था, जिसमें बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों ने हिस्सा लिया और डिजिटल व्यापार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

महिलाओं को मिला नया विजन

मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ की महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल साक्षरता अब विकल्प नहीं, बल्कि समय की आवश्यकता बन चुकी है। इससे छोटे व्यवसायों को वैश्विक पहचान मिल सकती है। उन्होंने सम्मानित की गई 10 जांबाज महिलाओं के संघर्ष और सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए महिला चैम्बर की सराहना की।

महिला चैंबर अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता ने कहा कि ‘उदया’ कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना और उन्हें ऐसा मंच देना है, जहां उनके हुनर को नई पहचान मिल सके। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नन्ही कलाकार रीति की शानदार कथक प्रस्तुति रही, जिसने अपनी मनमोहक परफॉर्मेंस से पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. इला गुप्ता ने रीति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साइबर सुरक्षा और डिजिटल बिज़नेस पर विशेष सत्र

इस अवसर पर प्रसिद्ध उद्यमी और डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ निमिषा सिंह ने महिलाओं को ‘डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा’ पर विशेष जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही उपयोग कर छोटे व्यवसायों को बड़े ब्रांड में बदला जा सकता है।

उन्होंने डिजिटल पेमेंट के सुरक्षित तरीकों, साइबर क्राइम (CG Women Chamber) से बचाव और ऑनलाइन ब्रांडिंग के व्यावहारिक टिप्स भी साझा किए। उनके अनुभवों और प्रेरणादायक संबोधन ने महिला उद्यमियों में नया आत्मविश्वास भर दिया।

About The Author

व्यापार