Election Commission SIR : दिल्ली सहित 19 राज्यों में वोटरों की होगी बड़ी जांच…! चुनाव आयोग ने जारी किया SIR शेड्यूल…जानिए आपका राज्य शामिल है या नहीं

Election Commission SIR : दिल्ली सहित 19 राज्यों में वोटरों की होगी बड़ी जांच…! चुनाव आयोग ने जारी किया SIR शेड्यूल…जानिए आपका राज्य शामिल है या नहीं

नई दिल्ली, 14 मई। Election Commission SIR : भारत निर्वाचन आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे चरण का ऐलान कर दिया है। इस चरण में 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाएगा। इसमें Delhi भी शामिल है, जहां अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को जारी होगी।

चुनाव आयोग के मुताबिक, तीसरे चरण के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर लगभग पूरा देश SIR के दायरे में आ जाएगा। इन राज्यों में मौसम और हिमपात की स्थिति को देखते हुए बाद में कार्यक्रम तय किया जाएगा।

इन राज्यों में होगा SIR

तीसरे चरण में ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, नागालैंड, त्रिपुरा समेत 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR होगा। इस दौरान 3.94 लाख से ज्यादा बूथ लेवल अधिकारी (BLO) करीब 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे।

बिहार, यूपी और बंगाल में हटे करोड़ों नाम

पहले दो चरणों में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया गया था। इनमें करीब 59 करोड़ मतदाता शामिल थे।बिहार में सत्यापन के बाद करीब 47 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। वहीं उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 2.04 करोड़ और पश्चिम बंगाल में 83.86 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमारने लोगों से SIR प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का मकसद केवल पात्र मतदाताओं को सूची में बनाए रखना और अपात्र नामों को हटाना है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़