Horrific Bike Accident : फेसबुक पर VIDEO पोस्ट करने के 30 मिनट बाद मौत…! एक बाइक पर 5 दोस्त…ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर…4 की Spot मौत

Horrific Bike Accident : फेसबुक पर VIDEO पोस्ट करने के 30 मिनट बाद मौत…! एक बाइक पर 5 दोस्त…ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर…4 की Spot मौत

कौशांबी, 15 मई। Horrific Bike Accident : यूपी के कौशांबी में दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार 5 युवकों में 4 की मौत हो गई। हादसे से 30 मिनट पहले युवकों ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया था जो अब वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। एक ही बाइक पर सवार पांच युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हादसे से करीब आधे घंटे पहले युवकों ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक बाइक पर सवार थे 5 युवक

घटना करारी थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक राहुल, आकाश, अमन, विकास और संजीत एक ही बाइक पर सवार होकर धनपरा से दरियापुर की तरफ जा रहे थे।

इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

मौके पर 4 युवकों की मौत

हादसे में राहुल, आकाश सरोज (25), अमन (22) और संजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों में आकाश और अमन रिश्ते में चाचा-भतीजे थे।

फेसबुक VIDEO हुआ वायरल

हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हादसे से करीब 30 मिनट पहले फेसबुक पर पोस्ट किया गया था, जिसमें पांचों युवक एक ही बाइक पर सवार दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सत्यनारायण प्रजापत समेत कई अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यदि चेकिंग में किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

परिवारों में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में चीख-पुकार (Horrific Bike Accident) मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़