नई दिल्ली, 15 मई। NEET UG 2026 Re-Exam Date : एनटीए ने NEET UG 2026 री-एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है। अब परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होगी। जानिए एडमिट कार्ड, हेल्पलाइन और जरूरी अपडेट।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। परीक्षा रद्द होने के बाद अब एजेंसी ने दोबारा एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है। NTA के मुताबिक अब NEET UG 2026 की परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि भारत सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा की नई तारीख तय की गई है। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और ऑफिशियल चैनलों पर जारी जानकारी पर ही भरोसा करें।
21 जून को देशभर में होगी परीक्षा
ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक NEET UG 2026 री-एग्जाम पूरे देश में 21 जून को आयोजित किया जाएगा। मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए यह बड़ी राहत की खबर मानी जा रही है।
छात्रों को सलाह दी गई है कि अब वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दें और किसी भी अफवाह या फर्जी नोटिस से बचें।
एडमिट कार्ड और सेंटर को लेकर क्या अपडेट?
NTA ने कहा है कि परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी जानकारियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। छात्रों को किसी भी अनऑफिशियल लिंक या मैसेज पर भरोसा न करने की चेतावनी दी गई है।
हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी
अगर किसी छात्र को परीक्षा, एडमिट कार्ड या सेंटर से जुड़ी कोई परेशानी होती है, तो वे सीधे NTA से संपर्क कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर
- 011-40759000
- 011-69227700
आधिकारिक ईमेल
22 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा
गौरतलब है कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा (NEET UG 2026 Re-Exam Date) में करीब 22.79 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब NTA ने साफ किया है कि छात्रों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी और कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। पहले से जमा फीस मान्य रहेगी।

