Petrol Diesel Price Hike : मोदी की अपील के बाद फूटा महंगाई बम…! पेट्रोल-डीजल 3 रुपये महंगा…जानिए नए रेट

Petrol Diesel Price Hike : मोदी की अपील के बाद फूटा महंगाई बम…! पेट्रोल-डीजल 3 रुपये महंगा…जानिए नए रेट

नई दिल्ली, 15 मई। Petrol Diesel Price Hike : देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर दी गई है। PM मोदी की अपील और मिडिल ईस्ट संकट के बीच तेल कंपनियों ने नए रेट जारी किए। जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम।

नई दिल्ली, 15 मई। देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया गया है। शुक्रवार से लागू नई दरों के मुताबिक पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन का सीमित और संभलकर इस्तेमाल करने की अपील की थी।

PM मोदी और RBI ने पहले ही दिए थे संकेत

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट संकट के बीच वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पेट्रोल-डीजल के संयमित उपयोग की अपील की थी।

इसके बाद केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने भी संकेत दिए थे कि अगर वेस्ट एशिया संघर्ष लंबा चला, तो भारत में ईंधन की कीमतें बढ़ सकती हैं।

3 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

शुक्रवार 15 मई 2026 से लागू नए रेट के मुताबिक देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है।

पेट्रोल के नए रेट

  • दिल्ली- ₹97.77 प्रति लीटर
  • कोलकाता- ₹108.74 प्रति लीटर
  • मुंबई- ₹106.68 प्रति लीटर
  • चेन्नई- ₹103.67 प्रति लीटर

डीजल के नए रेट

  • दिल्ली- ₹90.67 प्रति लीटर
  • कोलकाता- ₹95.13 प्रति लीटर
  • मुंबई- ₹93.14 प्रति लीटर
  • चेन्नई- ₹95.25 प्रति लीटर

भारी घाटे में चल रहीं तेल कंपनियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैश्विक ऊर्जा कीमतों में भारी उछाल के बावजूद सरकारी तेल कंपनियां लंबे समय तक पुराने रेट पर पेट्रोल-डीजल बेच रही थीं। इससे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था।

बताया जा रहा है कि तेल कंपनियों को हर दिन करीब 1600 से 1700 करोड़ रुपये तक का घाटा हो रहा था। इसी दबाव के चलते कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया।

महंगाई पर बढ़ सकती है चिंता

विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर आम लोगों की जेब पर सीधे पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से खाने-पीने की चीजों समेत रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।

About The Author

राष्ट्रीय