Hit and Run : धमतरी में दर्दनाक हिट एंड रन…! रात्रि गश्त कर रहे पुलिस जवानों को पिकअप ने 200 मीटर तक घसीटा…हेड कांस्टेबल की मौत

Hit and Run : धमतरी में दर्दनाक हिट एंड रन…! रात्रि गश्त कर रहे पुलिस जवानों को पिकअप ने 200 मीटर तक घसीटा…हेड कांस्टेबल की मौत

धमतरी, 20 मई। Hit and Run : धमतरी में देर रात हुए दर्दनाक हिट एंड रन हादसे ने पूरे पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया। रात्रि गश्त पर निकले पुलिस जवानों की बाइक को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि जवानों को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए वाहन आगे बढ़ता रहा।

घटना सिहावा चौक के पास की बताई जा रही है। हादसे में प्रधान आरक्षक विजय बैरागी पिकअप की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सैनिक दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।

About The Author

छत्तीसगढ