Deepika Nagar Death Case : PM में दीपिका के शरीर पर 13 गंभीर चोटों की पुष्टि…! छत से गिरने से पहले हुई थी बेरहमी से पिटाई…स्प्लीन फटी…सिर में खून जमा…सिर्फ एक हिस्से में पाई 12 सेंटीमीटर लंबी और 9 सेंटीमीटर चौड़ी अंदरूनी चोट

Deepika Nagar Death Case : PM में दीपिका के शरीर पर 13 गंभीर चोटों की पुष्टि…! छत से गिरने से पहले हुई थी बेरहमी से पिटाई…स्प्लीन फटी…सिर में खून जमा…सिर्फ एक हिस्से में पाई 12 सेंटीमीटर लंबी और 9 सेंटीमीटर चौड़ी अंदरूनी चोट

ग्रेटर नोएडा, 20 मई। Deepika Nagar Death Case : ग्रेटर नोएडा में दीपिका नागर की संदिग्ध मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। छत से गिरकर मौत की बात कही जा रही थी, लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट में दीपिका के शरीर पर 13 गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है, जिससे घटना से पहले बेरहमी से पिटाई की आशंका जताई जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दीपिका के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म, सूजन और अंदरूनी चोटें मिली हैं। सबसे गंभीर चोट चेहरे के दाहिने हिस्से पर पाई गई, जहां करीब 12 सेंटीमीटर लंबी और 9 सेंटीमीटर चौड़ी अंदरूनी चोट दर्ज की गई है।

इसके अलावा बाएं हाथ की कोहनी, दोनों हाथों, कमर और पेट के निचले हिस्से पर भी चोटों के निशान मिले हैं। दाहिनी जांघ पर करीब 38 सेंटीमीटर लंबा गहरा नीला निशान पाया गया, जबकि बाएं घुटने पर हड्डी तक गहरा घाव मिला है। रिपोर्ट में बाएं कान से खून निकलने और मस्तिष्क में खून का थक्का जमने का भी उल्लेख है।

मेडिकल जांच में तिल्ली (स्प्लीन) फटी हुई मिली और शरीर के कई हिस्सों में अंदरूनी रक्तस्राव की पुष्टि हुई है। हालांकि मौत का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जहरीले पदार्थ की आशंका को देखते हुए डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है।

मामले की जांच कर रहे एसीपी राजीव ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और हर पहलू को गंभीरता से खंगाला जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई घटना की पूरी कहानी

घटना के प्रत्यक्षदर्शी पड़ोसी गुलजार चौधरी ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे तेज आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो दीपिका जमीन पर मुंह के बल पड़ी थीं। उन्होंने तुरंत उठाने की कोशिश की, तभी ऋतिक नीचे भागते हुए आया।

गुलजार के मुताबिक, दोनों ने मिलकर दीपिका को कार में डालकर अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने दीपिका का चेहरा पहले कभी ठीक से नहीं देखा था, क्योंकि वह हमेशा घूंघट में रहती थीं।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्हें कभी पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी नहीं मिली। घटना के बाद जब वे घर पहुंचे तो वहां सिर्फ ऋतिक की बहन मौजूद थी, बाकी परिवार के सदस्य नजर नहीं आए।

About The Author

जुर्म