Time Deposit Account : Post Office की ये दमदार स्कीम…! बैंक से ज्यादा ब्याज…बिना रिस्क मोटा रिटर्न…सिर्फ 1000 रुपये से शुरू करें निवेश…देगा 7.5% तक ब्याज…इन स्कीम्स पर टूट पड़े निवेशक…पूरी डिटेल्स यहां देखें

Time Deposit Account : Post Office की ये दमदार स्कीम…! बैंक से ज्यादा ब्याज…बिना रिस्क मोटा रिटर्न…सिर्फ 1000 रुपये से शुरू करें निवेश…देगा 7.5% तक ब्याज…इन स्कीम्स पर टूट पड़े निवेशक…पूरी डिटेल्स यहां देखें

नई दिल्ली, 20 मई। Time Deposit Account : अगर आप बैंक में पैसा रखने से बचते हैं क्योंकि वहां ब्याज कम मिलता है और शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड के जोखिम से भी दूर रहना चाहते हैं, तो इंडिया पोस्ट की स्मॉल सेविंग स्कीम्स आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती हैं। यहां निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहता है और रिटर्न भी बैंक FD से ज्यादा मिलता है।

इन दिनों पोस्ट ऑफिस की सावधि जमा खाता (Time Deposit Account) स्कीम काफी चर्चा में है। इस स्कीम में 1 से 5 साल तक निवेश किया जा सकता है और फिलहाल 6.9% से 7.5% तक ब्याज मिल रहा है।

पोस्ट ऑफिस में सिर्फ 1000 रुपये से टाइम डिपॉजिट अकाउंट खोला जा सकता है, जबकि अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। निवेशकों को यह सुविधा भी मिलती है कि वे बच्चों के नाम पर या जॉइंट अकाउंट के रूप में भी खाता खोल सकते हैं।

कितनी मिलेगी ब्याज दर?

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में अलग-अलग अवधि पर ये ब्याज दरें मिल रही हैं-

  • 1 साल – 6.9%
  • 2 साल – 7.0%
  • 3 साल – 7.1%
  • 5 साल – 7.5%

अगर कोई निवेशक 5 साल के लिए 5 लाख रुपये जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे करीब 7,24,974 रुपये मिलेंगे। वहीं, यदि यही रकम अगले 5 साल के लिए फिर से निवेश कर दी जाए, तो 10 साल बाद कुल राशि करीब 10,51,175 रुपये तक पहुंच सकती है।

बच्चों के नाम पर भी खुल सकता है अकाउंट

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में माता-पिता अपने बच्चों के नाम पर भी अकाउंट खुलवा सकते हैं। 10 साल से अधिक उम्र का बच्चा खुद भी अकाउंट ऑपरेट कर सकता है। इसके अलावा जॉइंट अकाउंट को बाद में सिंगल अकाउंट में कन्वर्ट करने की सुविधा भी दी जाती है।

NSC और KVP भी शानदार विकल्प

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (National Savings Certificate) यानी NSC पर फिलहाल 6.7% ब्याज मिल रहा है। इसमें निवेश करने पर आयकर की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। हालांकि इसमें 5 साल का लॉक-इन पीरियड होता है।

वहीं किसान विकास पत्र में निवेश की गई रकम 115 महीनों यानी करीब 9 साल 7 महीने में डबल हो जाती है। फिलहाल इस स्कीम पर 7.5% सालाना ब्याज दिया जा रहा है।

About The Author

व्यापार