Dubai Billionaire Family : 1 साल की बच्ची को गिफ्ट में मिली Rolls-Royce…! 24 कैरेट गोल्ड का ड्रेस…सोने की थाली में खाती है खाना…ट्रेंड में है ये नन्ही राजकुमारी…कौन है बेला संपाल…?

Dubai Billionaire Family : 1 साल की बच्ची को गिफ्ट में मिली Rolls-Royce…! 24 कैरेट गोल्ड का ड्रेस…सोने की थाली में खाती है खाना…ट्रेंड में है ये नन्ही राजकुमारी…कौन है बेला संपाल…?

दुबई, 23 मई। Dubai Billionaire Family : दुबई के अरबपति बिजनेसमैन सतीश सनपाल और उनकी पत्नी तबिंदा सनपाल इन दिनों अपनी शाही लाइफस्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। नेटफ्लिक्स के चर्चित शो देसी ब्लिंग में उनकी हाई-प्रोफाइल जिंदगी देखने के बाद हर तरफ इसी कपल की चर्चा हो रही है। लेकिन सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच रही है उनकी 1 साल की बेटी बेला, जिसे लोग अब ‘दुबई की गोल्डन प्रिंसेस’ कह रहे हैं।

1 साल की उम्र में करोड़ों की लाइफस्टाइल

शो में सतीश और तबिंदा ने अपनी बेटी बेला का परिचय कराते हुए बताया कि शादी के करीब 9 साल बाद उनकी बेटी का जन्म हुआ। बेला उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है और इसी वजह से उसकी जिंदगी किसी राजकुमारी जैसी बनाई गई है।

तबिंदा ने खुलासा किया कि बेला के जन्म से पहले ही उसके लिए सोने के बर्तन तैयार करवाए गए थे। नन्ही बेला सोने की थाली, चम्मच और गिलास में खाना खाती है।

रॉयल फैमिली वाले हॉस्पिटल में हुआ जन्म

तबिंदा ने बताया कि बेला का जन्म लंदन के उस हॉस्पिटल में हुआ, जहां कई रॉयल फैमिली मेंबर्स का जन्म हुआ है। यही नहीं, बेटी के पहले जन्मदिन को भी बेहद भव्य अंदाज में मनाया गया। बेला ने अपने पहले बर्थडे पर 24 कैरेट गोल्ड से बनी ड्रेस पहनकर एंट्री ली, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

पहले बर्थडे पर मिली Pink Rolls-Royce

सबसे ज्यादा चर्चा उस वक्त हुई जब तबिंदा ने बताया कि बेटी बेला को उसके पहले जन्मदिन पर कस्टमाइज्ड पिंक Rolls-Royce गिफ्ट की गई। ये सुनकर शो में मौजूद तेजस्वी प्रकाश भी हैरान रह गईं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘सतीश और तबिंदा उन्हें भी गोद ले लें, ताकि उन्हें भी पिंक रोल्स-रॉयस मिल सके।’

सोशल मीडिया पर इसलिए वायरल हो रही बेला

  • 1 साल की उम्र में लग्जरी कार
  • सोने के बर्तनों में खाना
  • 24 कैरेट गोल्ड ड्रेस
  • रॉयल हॉस्पिटल में जन्म
  • करोड़ों की रॉयल लाइफस्टाइल

इन्हीं वजहों से बेला संपाल इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय (Dubai Billionaire Family) बन चुकी हैं।

About The Author

मनोरंजन