Bakrid Holiday : छत्तीसगढ़ में बकरीद की छुट्टी बदली…! सरकार ने जारी किया नया आदेश…अब इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Bakrid Holiday : छत्तीसगढ़ में बकरीद की छुट्टी बदली…! सरकार ने जारी किया नया आदेश…अब इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश

रायपुर, 26 मई। Bakrid Holiday : छत्तीसगढ सरकार ने बकरीद की छुट्टी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी करते हुए 27 मई को घोषित अवकाश को अब 28 मई 2026 कर दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद 28 मई को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा।

जानकारी के मुताबिक कर्मचारी संगठनों ने सरकार से बकरीद की छुट्टी की तारीख बदलने की मांग की थी। मांग पर विचार करने के बाद सरकार ने छुट्टी में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी कर दिया। इससे पहले 27 मई को अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन अब सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में 28 मई को छुट्टी रहेगी।

सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश (Bakrid Holiday) के बाद सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों के बीच नई तारीख को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़