Balodabazar में 18 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

Balodabazar में 18 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

रायपुर, 26 मई। Balodabazar जिले में आबकारी विभाग की टीम ने 18.72 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त की है। भाटापारा और पलारी क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

आबकारी टीम ने वृत्त भाटापारा क्षेत्र के थाना हथबंद अंतर्गत ग्राम लावर निवासी घुरऊराम पारधी के कब्जे से 36 पाव यानी 6.48 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया। ग्राम बिलाईडबरी निवासी गोपाल रात्रे के कब्जे से 38 पाव यानी 6.84 बल्क लीटर देशी मदिरा बरामद की गई। दोनों आरोपियों से कुल 13.32 बल्क लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत करीब 7,400 रुपये आंकी गई है।

बलौदाबाजार में 18 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

इसी तरह पलारी क्षेत्र के ग्राम खरतोरा निवासी कमल नारायण साहू के कब्जे से 5.4 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त किया गया। जब्त शराब की कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई गई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। 

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म