Lotus365 Betting App : रायपुर पुलिस का सट्टा माफिया पर सबसे बड़ा वार…! 18 लाख कैश और 74 ATM जब्त…26 सटोरिए गिरफ्तार…करोड़ों के खेल का भंडाफोड़…यहां देखें बैक 2 बैक VIDEO

Lotus365 Betting App : रायपुर पुलिस का सट्टा माफिया पर सबसे बड़ा वार…! 18 लाख कैश और 74 ATM जब्त…26 सटोरिए गिरफ्तार…करोड़ों के खेल का भंडाफोड़…यहां देखें बैक 2 बैक VIDEO

रायपुर, 26 मई। Lotus365 Betting App : रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के कई राज्यों में दबिश देकर बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच ने कोलकाता, हरियाणा और बिहार में छापेमारी कर 5 बड़े सट्टा पैनल ध्वस्त किए और 14 ऑनलाइन सट्टा ग्रुप से जुड़े 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ‘लोटस 365’, ‘लायन-4 डॉट कॉम’ समेत कई ऑनलाइन ऐप और वेबसाइट के जरिए करोड़ों का सट्टा कारोबार चला रहे थे। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 18 लाख रुपए नकद, 74 एटीएम कार्ड और करीब 50 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है।

रायपुर पुलिसने बताया कि कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद से अब तक 100 से ज्यादा ऑनलाइन सटोरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों की जांच करते हुए क्राइम ब्रांच ने यह बड़ी कार्रवाई की।

DCP क्राइम ब्रांच स्मृतिक राजनाला (Lotus365 Betting App) ने कहा कि ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध नेटवर्क से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म