जोधपुर, 04 जून। Social Media Troll Case : राजस्थान की चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनीता दीनाराम बिश्नोई ने कथित तौर पर ट्रोलिंग और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि अनीता ने इंस्टाग्राम पर लाइव आने के बाद जहर खा लिया। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
कौन हैं अनीता दीनाराम बिश्नोई?
अनीता दीनाराम बिश्नोई राजस्थान की जानी-मानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 6.91 लाख फॉलोअर्स हैं। वह राजस्थान की संस्कृति, पारंपरिक पहनावे, सामाजिक मुद्दों और जागरूकता से जुड़े वीडियो बनाती हैं।
एक वीडियो के बाद शुरू हुई ट्रोलिंग
हाल ही में अनीता ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, कपड़े हो गए छोटे तो शर्म कहां से आएगी। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा। कई लोगों ने उनके पहनावे और निजी जिंदगी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। मीम्स बनाए गए और कुछ अन्य सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने भी उनकी आलोचना की। बताया जा रहा है कि इसी वजह से वह मानसिक तनाव में थीं।
जहर खाने से पहले Instagram Live पर छलका दर्द
बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे अनीता इंस्टाग्राम पर लाइव आईं। लाइव वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें बदनाम कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
अनीता ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है, मारपीट की गई और यहां तक धमकी दी गई कि उन्हें गाड़ी से कुचलवा दिया जाएगा। लाइव के दौरान भावुक होकर उन्होंने कहा कि, औरत का मरना आसान नहीं होता। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर जहर खा लिया।
अस्पताल में चल रहा इलाज
अनीता को तुरंत जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। अनीता के पति ने आरोप लगाया कि कुछ लोकल इंफ्लुएंसर्स और परिवार से जुड़े लोग उनकी पत्नी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि फिलहाल पुलिस में कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
Instagram Live पर छलका दर्द
अस्पताल में चल रहा इलाज

