Cooking Gas Price Hike : गैस सिलेंडर महंगा…! उज्ज्वला वालों को राहत…बिना सब्सिडी ग्राहकों को ₹942 का झटका…पड़ोसी देशों में ₹2,411…दुनिया के कई देशों से सस्ता भारत में LPG गैस सिलेंडर…यहां देखें List

Cooking Gas Price Hike : गैस सिलेंडर महंगा…! उज्ज्वला वालों को राहत…बिना सब्सिडी ग्राहकों को ₹942 का झटका…पड़ोसी देशों में ₹2,411…दुनिया के कई देशों से सस्ता भारत में LPG गैस सिलेंडर…यहां देखें List

नई दिल्ली, 08 जून। Cooking Gas Price Hike : देशभर में घरेलू इस्तेमाल वाले एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। अब 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा होकर 942 रुपये का हो गया है। इससे पहले 7 मार्च 2026 को भी गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। यानी सिर्फ तीन महीने में दूसरी बार महंगाई का झटका लगा है। हालांकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को अभी भी सब्सिडी वाला सिलेंडर 642 रुपये में मिलेगा।

सरकार ने बढ़ोतरी की क्या वजह बताई?

एलपीजी सिलेंडर महंगा होने के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय ने सफाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में भारी उछाल आया है। खासकर मिडिल ईस्ट तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में सप्लाई बाधित होने से LPG की लागत तेजी से बढ़ी है।

सरकार के मुताबिक फरवरी से जून 2026 के बीच LPG के लिए सऊदी क्राउन प्रिंस बेंचमार्क में करीब 46% की बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते घरेलू सिलेंडर की सप्लाई लागत 1600 रुपये से ऊपर पहुंच गई है। सरकार का दावा है कि मौजूदा कीमतों पर भी हर घरेलू सिलेंडर पर लगभग 700 रुपये की अंडर-रिकवरी हो रही है।

सरकार का दावा- भारत में अब भी सस्ता LPG

केंद्र सरकार ने कहा कि भारत में घरेलू LPG सिलेंडर पड़ोसी देशों और कई विकसित देशों के मुकाबले अब भी सस्ता है।

अलग-अलग देशों में LPG सिलेंडर की कीमत

देश14.2 किलो सिलेंडर की कीमत
भारत (उज्ज्वला)642 रुपये
भारत (बिना सब्सिडी)942 रुपये
पाकिस्तान1046 रुपये
नेपाल1207 रुपये
बांग्लादेशकरीब 1225 रुपये
श्रीलंका1241 रुपये
अमेरिकाकरीब 1755 रुपये
ऑस्ट्रेलियाकरीब 1765 रुपये
कनाडाकरीब 2411 रुपये

पिछले साल 60 हजार करोड़ की अंडर-रिकवरी

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक घरेलू LPG पर अंडर-रिकवरी का बोझ लगातार बढ़ रहा है। पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा करीब 60,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि उससे पहले यह 41,338 करोड़ रुपये था।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो आने वाले महीनों में LPG की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

About The Author

राष्ट्रीय