CG Secretariat Transfer : मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…! सचिवालय के अफसर-कर्मचारियों के तबादले…GAD ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट

CG Secretariat Transfer : मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…! सचिवालय के अफसर-कर्मचारियों के तबादले…GAD ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट

रायपुर, 10 जून। CG Secretariat Transfer : छत्तीसगढ़ मंत्रालय महानदी भवन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सचिवालय सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। सहायक अनुभाग अधिकारी, वरिष्ठ सचिवालय सहायक और कनिष्ठ सचिवालय सहायकों को अलग-अलग विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश जारी होते ही मंत्रालय में हलचल तेज हो गई है।

रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में सचिवालय सेवा के अधिकारी और कर्मचारियों का बड़े स्तर पर तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कई सहायक अनुभाग अधिकारियों, वरिष्ठ सचिवालय सहायकों और कनिष्ठ सचिवालय सहायकों को मंत्रालय के विभिन्न विभागों में स्थानांतरित किया गया है।

बताया जा रहा है कि प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और विभागीय व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। आदेश जारी होने के बाद मंत्रालय में कर्मचारियों के बीच नई पोस्टिंग को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

देखें ट्रांसफर लिस्ट

About The Author

छत्तीसगढ