Officer Transfer Order : छत्तीसगढ़ सरकार का नया आदेश…! परिवहन विभाग में प्रभाव से तबादला…रायपुर RTO से दुर्ग भेजे गए मृत्युंजय पटेल…यहां देखें List

Officer Transfer Order : छत्तीसगढ़ सरकार का नया आदेश…! परिवहन विभाग में प्रभाव से तबादला…रायपुर RTO से दुर्ग भेजे गए मृत्युंजय पटेल…यहां देखें List

रायपुर, 15 जून। Officer Transfer Order : छत्तीसगढ़ सरकार ने परिवहन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। संयुक्त सचिव, परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से नई पदस्थापना दी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक मृत्युंजय पटेल, जो वर्तमान में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) कार्यालय रायपुर में पदस्थ थे, उन्हें क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं प्रतीक शुक्ला, जो सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के रूप में क्षेत्रीय परिवहन आयुक्त कार्यालय में कार्यरत थे, उन्हें जिला परिवहन अधिकारी, महासमुंद के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़