रायपुर, 17 जून। Murder of BJP Leader : कोरिया जिले में हुई दर्दनाक घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि शासन और प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्रवाई कर रहा है तथा दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मामले में अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून के शिकंजे से कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा।
सीएम साय ने अधिकारियों को निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के (Murder of BJP Leader) सख्त रुख के बाद पुलिस ने भी कार्रवाई तेज कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

