Chhattisgarh Chamber : छत्तीसगढ़ चैंबर पर बढ़ा व्यापारियों का भरोसा…! सतीश थौरानी के नेतृत्व में ईमैक ने ली सदस्यता…व्यापार और इवेंट इंडस्ट्री को मिलेगा नया मंच

Chhattisgarh Chamber : छत्तीसगढ़ चैंबर पर बढ़ा व्यापारियों का भरोसा…! सतीश थौरानी के नेतृत्व में ईमैक ने ली सदस्यता…व्यापार और इवेंट इंडस्ट्री को मिलेगा नया मंच

रायपुर, 17 जून। Chhattisgarh Chamber : छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पर व्यापारियों और औद्योगिक संगठनों का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ (ईमैक) ने चैंबर की सदस्यता लेने के लिए अपना आधिकारिक आवेदन सौंप दिया है।

ईमैक का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष नवल तिवारी के नेतृत्व में चेम्बर भवन पहुंचा और चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी से मुलाकात कर सदस्यता आवेदन सौंपा। इस दौरान प्रदेश में इवेंट और एंटरटेनमेंट उद्योग के विस्तार तथा उससे जुड़ी चुनौतियों पर भी चर्चा हुई।

चैंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने ईमैक का स्वागत करते हुए कहा कि चैंबर प्रदेश के सभी व्यापारियों और उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इवेंट और एंटरटेनमेंट उद्योग रोजगार, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और चेम्बर इस क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

वहीं ईमैक अध्यक्ष नवल तिवारी ने कहा कि चेम्बर से जुड़ने से इवेंट इंडस्ट्री को नई पहचान और मजबूती मिलेगी तथा उद्योग के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।

About The Author

व्यापार