बिलासपुर, 18 जून। CG Railway Update : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल अंतर्गत जांजगीर-नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी और ऑटो सिग्नलिंग के कमीशनिंग कार्य के लिए 22 जून से 5 जुलाई 2026 तक विभिन्न चरणों में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे के अनुसार, बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना पर लगभग 2,135.34 करोड़ रुपए की लागत से कार्य किया जा रहा है। अब तक 180 किलोमीटर से अधिक चौथी लाइन बिछाई जा चुकी है। परियोजना पूरी होने के बाद इस महत्वपूर्ण रेलखंड की क्षमता बढ़ेगी और यात्री एवं माल परिवहन को गति मिलेगी।
रद्द रहने वाली ट्रेनें
68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू
22 जून से 3 जुलाई 2026 तक रद्द रहेगी।
68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
21 जून से 2 जुलाई 2026 तक रद्द रहेगी।
68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर
22 जून से 3 जुलाई 2026 तक रद्द रहेगी।
58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर
21 जून से 2 जुलाई 2026 तक रद्द रहेगी।
58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
22 जून से 3 जुलाई 2026 तक रद्द रहेगी।
68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू
22 जून से 3 जुलाई 2026 तक रद्द रहेगी।
68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू
22 जून से 3 जुलाई 2026 तक रद्द रहेगी।
देरी से रवाना होने वाली ट्रेन
18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
1 जुलाई 2026 को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
गंतव्य से पहले समाप्त और प्रारंभ होने वाली ट्रेनें
68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर
22 जून से 3 जुलाई 2026 तक बिलासपुर स्टेशन पर समाप्त होगी।
बिलासपुर-झारसुगुड़ा खंड में रद्द रहेगी।
68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर
22 जून से 3 जुलाई 2026 तक बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी।
झारसुगुड़ा-बिलासपुर खंड में रद्द रहेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था
18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
22 जून से 3 जुलाई 2026 तक कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में संचालित की जाएगी।
18250/18249 एवं 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस
22 जून से 3 जुलाई 2026 तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाई जाएगी।
यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा प्रारंभ करने से पहले NTES अथवा 139 रेलवे पूछताछ सेवा से ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

