International Yoga Day 21 जून को,कोरबा जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि

International Yoga Day 21 जून को,कोरबा जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर, 18 जून। International Yoga Day के अवसर पर 21 जून को कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। इस अवसर पर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा जन-जन में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश प्रसारित किया जाएगा।

About The Author

छत्तीसगढ