Viral Chat Row : भूपेश बघेल से महादेव ऐप संचालक सौरभ चंद्राकर से बातचीत का दावा…! Ex CM ने किया X पोस्ट पर कहा- लीगल टीम करेगी एक्शन…2 यूट्यूबर्स पर FIR दर्ज

Viral Chat Row : भूपेश बघेल से महादेव ऐप संचालक सौरभ चंद्राकर से बातचीत का दावा…! Ex CM ने किया X पोस्ट पर कहा- लीगल टीम करेगी एक्शन…2 यूट्यूबर्स पर FIR दर्ज

रायपुर, 18 जून। Viral Chat Row : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक स्क्रीनशॉट ने छत्तीसगढ़ की सियासत में नया बवाल खड़ा कर दिया है। महादेव सट्टा ऐप के कथित संचालक सौरभ चंद्राकर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कथित इंस्टाग्राम चैट सामने आने के दावे के बीच भूपेश बघेल ने इसे फोटोशॉप और पूरी तरह फर्जी करार दिया है। मामला इतना बढ़ा कि कांग्रेस कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और पुलिस ने दो यूट्यूबर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वायरल स्क्रीनशॉट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुबह से फोटोशॉप की गई तस्वीरों के आधार पर भ्रामक खबरें चलाई जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल चैट में दिखाया गया यूजरनेम उनके किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से संबंधित नहीं है और ऐसी कोई बातचीत कभी नहीं हुई।

भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा कर दावा किया कि यह उनकी छवि धूमिल करने की सुनियोजित कोशिश है। उन्होंने कहा कि फर्जी कंटेंट तैयार करने और प्रसारित करने वालों की जानकारी उनकी लीगल टीम तक पहुंच चुकी है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, वायरल चैट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भिलाई-3 थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने इसे पूर्व मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की साजिश बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा के मुताबिक, कांग्रेस नेताओं की शिकायत (Viral Chat Row) के आधार पर यूट्यूबर सागर साहू और पुष्पराज सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

छत्तीसगढ