CG Govt Jobs 2026 : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खबर…! सरकारी नौकरी के लिए तय हुई नई पात्रता…अधिसूचना जारी…यहां देखें

CG Govt Jobs 2026 : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खबर…! सरकारी नौकरी के लिए तय हुई नई पात्रता…अधिसूचना जारी…यहां देखें

रायपुर, 19 जून। CG Govt Jobs 2026 : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित कर दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से विस्तृत अधिसूचना जारी की गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य शासन के विभिन्न विभागों और कार्यालयों में होने वाली भर्तियों के लिए पदवार शैक्षणिक अर्हताएं तय की गई हैं। इनमें उप अभियंता, फार्मासिस्ट, सहायक ग्रेड-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनो टाइपिस्ट, शिक्षक, व्याख्याता, उप निरीक्षक, आरक्षक, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, मत्स्य निरीक्षक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और अन्य तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पद शामिल हैं।

सरकार की नई व्यवस्था के तहत कई पदों के लिए कॉमन परीक्षा के साथ विषय-विशेष (Subject Specific) परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, कुछ पदों के लिए विभागीय भर्ती नियमों के अनुरूप अतिरिक्त तकनीकी, कंप्यूटर, टाइपिंग या शारीरिक अर्हताएं भी अनिवार्य होंगी। सरकार का कहना है कि इस पहल से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी, पात्रता को लेकर भ्रम दूर होगा और अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए स्पष्ट दिशा मिलेगी। आगामी भर्ती परीक्षाओं में यही शैक्षणिक योग्यता लागू रहेगी।

इन पदों के लिए जारी हुई योग्यता

उप अभियंता (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, माइनिंग)
फार्मासिस्ट
सहायक ग्रेड-3
डाटा एंट्री ऑपरेटर
स्टेनो टाइपिस्ट
शिक्षक एवं व्याख्याता
उप निरीक्षक, आरक्षक, जेल प्रहरी
स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन
मत्स्य निरीक्षक, सहायक प्रोग्रामर
अन्य तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी पद

About The Author

छत्तीसगढ जॉब्स और कैरियर