Tyre Explosion : बिलासपुर में दर्दनाक हादसा…! हवा भरते समय फटा JCB का टायर…15 फीट तक उछले लोग…हेल्पर की मौके पर दर्दनाक मौत…3 घायल…CCTV फुटेज आया सामने यहां देखें

Tyre Explosion : बिलासपुर में दर्दनाक हादसा…! हवा भरते समय फटा JCB का टायर…15 फीट तक उछले लोग…हेल्पर की मौके पर दर्दनाक मौत…3 घायल…CCTV फुटेज आया सामने यहां देखें

बिलासपुर, 19 जून। Tyre Explosion : एक धमाका, 15 फीट तक उछले लोग और मौके पर बिछ गई लाश। बिलासपुर के बोदरी इलाके में जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुए विस्फोट ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जिसने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में जेसीबी का टायर फटने से एक हेल्पर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी में हुआ। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, जेसीबी के पंचर टायर में हवा भरी जा रही थी। इस दौरान टायर के ऊपर चार लोग बैठे हुए थे, जबकि एक व्यक्ति पास में खड़ा था और दूसरा कुर्सी पर बैठकर बातचीत कर रहा था। तभी अचानक टायर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि टायर के ऊपर बैठे लोग करीब 10 से 15 फीट तक हवा में उछल गए।

हादसे में दुकान के हेल्पर उमाकांत कौशिक (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट से उनके सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उमाकांत कौशिक सीपत क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना में जेसीबी ऑपरेटर, मैकेनिक और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

About The Author

छत्तीसगढ