Honor Killing : प्रेमी की लाश से शादी करने वाली आंचल ने गंभीर आरोप के साथ छोड़ा सक्षम का घर…वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…ऑनर किलिंग केस में आया नया मोड़

Honor Killing : प्रेमी की लाश से शादी करने वाली आंचल ने गंभीर आरोप के साथ छोड़ा सक्षम का घर…वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…ऑनर किलिंग केस में आया नया मोड़

नांदेड, 14 जून। Honor Killing : महाराष्ट्र के नांदेड की चर्चित प्रेम कहानी एक बार फिर सुर्खियों में है। अपने प्रेमी सक्षम टाटे की हत्या के बाद उसकी लाश से प्रतीकात्मक शादी कर देशभर में चर्चा का केंद्र बनी आंचल ममीदवार अब सक्षम के घर से भी निकल गई है। आंचल ने आरोप लगाया है कि सक्षम के परिवार के एक सदस्य ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और शिकायत करने के बावजूद किसी ने उसकी बात पर भरोसा नहीं किया।

मीडिया से बातचीत में आंचल ने बताया कि हाल ही में उसे मजबूर होकर सक्षम का घर छोड़ना पड़ा। उसका कहना है कि परिवार के एक सदस्य के व्यवहार से वह लंबे समय से परेशान थी। उसने इस बारे में सक्षम के माता-पिता को भी जानकारी दी, लेकिन उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद उसने वहां से जाने का फैसला किया।

आंचल ने बताया कि वह पुलिस की अनुमति से घर से निकली और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में अपनी दादी के घर पहुंची। सक्षम की हत्या के बाद से ही उसे सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। हालांकि घर छोड़ने के बावजूद आंचल का कहना है कि सक्षम के लिए उसका प्यार आज भी पहले जैसा ही है।

देश को झकझोर देने वाली थी प्रेम कहानी

27 नवंबर 2025 को नांदेड में 20 वर्षीय सक्षम टाटे की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आंचल के पिता और भाइयों पर आरोप लगे थे। पुलिस जांच में सामने आया था कि दोनों अलग-अलग जातियों से थे और आंचल का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था।

सक्षम के परिजनों के मुताबिक, शुरुआत में आंचल के परिवार ने रिश्ते को स्वीकार करने का दिखावा किया था। सक्षम के जन्मदिन पर जहां उसके दोस्तों ने उसे गुलदस्ते दिए, वहीं आंचल के परिवार की ओर से कांटों वाला गुलाब का पौधा भेंट किया गया था। बाद में आरोपियों ने कथित तौर पर कहा था कि वे अपनी जिंदगी से एक “कांटा” हटाना चाहते थे।

गोली मारकर की गई थी हत्या

घटना वाले दिन सक्षम अपने दोस्तों के साथ पुराने गंज इलाके में मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान आंचल का भाई वहां पहुंचा और विवाद के बाद सक्षम को गोली मार दी गई। गोली उसकी पसलियों में लगी। इसके बाद उसके सिर पर टाइल से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लाश से की थी प्रतीकात्मक शादी

सक्षम की हत्या के बाद आंचल ने उसके पार्थिव शरीर के साथ प्रतीकात्मक शादी की थी। उस समय उसने कहा था कि उनका प्यार जाति, धमकी और सामाजिक दबाव से बड़ा है। इस घटना ने पूरे देश को भावुक कर दिया था और मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहा था। बाद में आंचल सक्षम के परिवार के साथ रहने लगी थी। फिलहाल आंचल अपनी दादी के घर पहुंच चुकी है। वहीं, उसके आरोपों पर सक्षम के परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

About The Author

जुर्म राष्ट्रीय