PCC President : ‘मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाने’ की मांग पर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान…यहां सुनिए VIDEO

PCC President : ‘मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाने’ की मांग पर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान…यहां सुनिए VIDEO

अंबिकापुर, 11 जुलाई PCC President : सोशल मीडिया पर टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का अगला प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग तेज होने लगी है। लेकिन इन अटकलों के बीच सिंहदेव ने खुद सामने आकर समर्थकों को नसीहत दी और स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश अध्यक्ष का फैसला न सोशल मीडिया तय करेगा और न समर्थक, बल्कि अंतिम निर्णय कांग्रेस हाईकमान का होगा।

समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर टीएस सिंहदेव को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग वाले पोस्ट लगातार साझा किए जा रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का कोई तय कार्यकाल नहीं होता और संगठन में किसे कौन-सी जिम्मेदारी दी जाएगी, इसका निर्णय केवल पार्टी हाईकमान करता है।

उन्होंने कहा, ‘बहुत सारे लोग अपने मन की बात रोक नहीं पाते, लेकिन इन सबसे परहेज करना चाहिए। इस तरह के पोस्ट स्थिति को गड़बड़ करते हैं।’ सिंहदेव के इस बयान को संगठनात्मक अनुशासन और पार्टी नेतृत्व के फैसले के प्रति सम्मान के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

About The Author

छत्तीसगढ राजनीति