कन्नौज, 14 जुलाई। Dirty Teacher Viral Video : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय का कथित डर्टी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विद्यालय में तैनात एक पुरुष शिक्षक और महिला शिक्षिका को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला सौरिख थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय का है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो छात्रों के स्कूल से जाने के बाद का है।
बताया जा रहा है कि पुरुष शिक्षक पहले से विवाहित है और पारिवारिक विवाद का मामला फैमिली कोर्ट में लंबित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित तौर पर उसकी पत्नी ने छिपे कैमरे के जरिए यह वीडियो रिकॉर्ड कराया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर साझा किया।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षा अधिकारी से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब कर ली है। रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग ने रिपोर्ट मांगी
वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस बीच, बेसिक शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षा अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
(EJKA वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता)

