Crocodile Attack on Child : दिल दहला देने वाली घटना…! नदी किनारे हाथ-पैर धो रहे 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने पछाड़ा फिर उछाला और निगल गया…बॉडी तक नहीं मिली…कमज़ोर दिल वाले न देखें ये VIDEO

Crocodile Attack on Child : दिल दहला देने वाली घटना…! नदी किनारे हाथ-पैर धो रहे 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने पछाड़ा फिर उछाला और निगल गया…बॉडी तक नहीं मिली…कमज़ोर दिल वाले न देखें ये VIDEO

बहराइच/उत्तर प्रदेश, 17 जुलाई। Crocodile Attack on Child : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। बौंडी थाना क्षेत्र में घाघरा नदी के किनारे हाथ-पैर धोने गए 12 वर्षीय बच्चे पर कथित तौर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मृतक सुनील गुरुवार को अपने चाचा के साथ खेत में धान की रोपाई करने गया था। शाम को लौटते समय दोनों घाघरा नदी में हाथ-पैर धो रहे थे। इसी दौरान नदी से निकले मगरमच्छ ने अचानक बच्चे को पकड़ लिया और उसे गंभीर जख्मी कर उछाला और खा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चाचा और आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और ईंट-पत्थर फेंककर बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

About The Author

राष्ट्रीय