Lions Club Raipur Prerna : रायपुर में Lions Club Prerna की नई टीम का गठन…! जिले का पहला इंटरनेशनल सदस्यों वाला Leo Club लॉन्च…डॉक्टरों और CAs का हुआ सम्मान

Lions Club Raipur Prerna : रायपुर में Lions Club Prerna की नई टीम का गठन…! जिले का पहला इंटरनेशनल सदस्यों वाला Leo Club लॉन्च…डॉक्टरों और CAs का हुआ सम्मान

रायपुर, 19 जुलाई। Lions Club Raipur Prerna ने शनिवार को सिविल लाइन्स स्थित वृंदावन हॉल में भव्य समारोह आयोजित कर वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कराया। कार्यक्रम में चार्टर डे का उत्सव मनाया गया और जिले के पहले इंटरनेशनल सदस्यों वाले Leo Club का शुभारंभ भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं इंस्टॉलेशन ऑफिसर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF Lion Ripudaman Singh Pusri रहे। उनके साथ PDG PMJF Lion Shailesh Agarwal विशेष अतिथि और PMJF Lion Trilok Baradia मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में डिस्ट्रिक्ट और ज़ोन स्तर के कई वरिष्ठ लायंस पदाधिकारी, विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष, समाजसेवी, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए।

नई कार्यकारिणी में MJF Lion Dr. Sanyukta Gandhi ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। उनके साथ Lion Navneet Kaur Grewal सचिव, Lion Satyendra Singh संयुक्त सचिव, Lion Dr. Smita Premanand कोषाध्यक्ष और Lion Manoj Shukla संयुक्त कोषाध्यक्ष बने।

अपने संबोधन में अध्यक्ष डॉ. संयुक्ता गांधी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं युवा सशक्तिकरण, भूख उन्मूलन और सामुदायिक सेवा को वर्ष की प्राथमिकता बताते हुए प्रभावी सामाजिक परियोजनाओं पर काम करने का संकल्प दोहराया।

जिले का पहला International Leo Club बना आकर्षण

समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण Leo Club Raipur Prerna का शुभारंभ रहा, जो जिले का पहला ऐसा Leo Club है जिसमें केवल इंटरनेशनल सदस्य शामिल हैं। Leo President Saybah H. Mulbah के नेतृत्व में 20 सदस्यों ने शपथ ली। उन्होंने विभिन्न संस्कृतियों के बीच मित्रता, नेतृत्व और मानव सेवा को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया।

15 डॉक्टर और 5 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान

समारोह में समाज और अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 15 प्रतिष्ठित डॉक्टरों और 5 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही क्लब ने सेवा निकेतन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल कल्याण और युवा विकास के क्षेत्र में मिलकर काम करने की घोषणा भी की।कार्यक्रम के अंत में चार्टर डे केक काटा गया, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं और सामूहिक रात्रिभोज के साथ समारोह का समापन हुआ।

About The Author

छत्तीसगढ