Chief Secretary Meeting : मंत्रालय में हाई लेवल मीटिंग…! मुख्य सचिव ने विभागों की लगाई क्लास…योजनाओं की प्रगति पर मांगा जवाब

Chief Secretary Meeting : मंत्रालय में हाई लेवल मीटिंग…! मुख्य सचिव ने विभागों की लगाई क्लास…योजनाओं की प्रगति पर मांगा जवाब

रायपुर, 21 जुलाई। Chief Secretary Meeting : छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल गवर्नेंस और समयबद्ध प्रशासनिक कार्यों पर विशेष जोर दिया गया।

सेवानिवृत्ति से 2 साल पहले शुरू करें प्रक्रिया

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के पेंशन एवं अन्य लंबित प्रकरणों की प्रक्रिया दो वर्ष पहले ही शुरू कर दी जाए। साथ ही विभागवार सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सूची अद्यतन रखने के भी निर्देश दिए गए।

ई-ऑफिस और ऑनलाइन सेवाओं पर विशेष जोर

बैठक में ई-ऑफिस, आधार आधारित उपस्थिति, लोक सेवा गारंटी, सूचना का अधिकार, सेवा सेतु, ई-प्रगति, पीएम प्रगति पोर्टल, डी-रेगुलेशन ई-गजट, सुघ्घर छत्तीसगढ़, नियद नेल्लानार योजना, ग्रामीण विकास योजनाएं और पीएम सूर्य घर बिजली योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी योजनाओं और सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह ऑनलाइन करें, ताकि नागरिकों को पारदर्शी और त्वरित सेवाएं मिल सकें।

अधिकारियों के प्रशिक्षण पर भी फोकस

मुख्य सचिव ने iGOT (आई-गॉट) प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग अपनी आवश्यकता के अनुसार कर्मचारियों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिलाएं।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी विभागों को योजनाओं की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए।

About The Author

छत्तीसगढ