FIFA World Cup 2026 के तुरंत बाद फुटबॉल जगत को बड़ा झटका…! इंग्लैंड के दिग्गज केविन कीगन का निधन…कैंसर से हार गए जिंदगी की जंग…फैंस की आंखें नम

FIFA World Cup 2026 के तुरंत बाद फुटबॉल जगत को बड़ा झटका…! इंग्लैंड के दिग्गज केविन कीगन का निधन…कैंसर से हार गए जिंदगी की जंग…फैंस की आंखें नम

लंदन, 21 जुलाई। FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक समापन और स्पेन की ऐतिहासिक जीत के जश्न के बीच फुटबॉल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। इंग्लैंड के महान फुटबॉलर, पूर्व कप्तान और दिग्गज मैनेजर केविन कीगन का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्टेज-4 कैंसर से लड़ते-लड़ते हार गए जिंदगी की जंग

परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, केविन कीगन पिछले कुछ समय से स्टेज-4 कैंसर से जूझ रहे थे। उनके अंतिम समय में पत्नी और बेटियां उनके साथ मौजूद थीं। निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों, क्लबों और लाखों प्रशंसकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

लिवरपूल से मिली पहचान, क्लब करियर रहा शानदार

14 फरवरी 1951 को जन्मे केविन कीगन ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत स्कनथॉर्प यूनाइटेड से की, लेकिन असली पहचान लिवरपूल के साथ मिली। 1971 से 1977 के बीच उन्होंने लिवरपूल के लिए 230 मैचों में 68 गोल किए। इसके बाद उन्होंने हैम्बर्ग, साउथम्प्टन और न्यूकैसल यूनाइटेड के लिए भी खेला। अपने क्लब करियर में उन्होंने 592 मैचों में 204 गोल दागे।

इंग्लैंड के कप्तान और दो बार Ballon d’Or विजेता

केविन कीगन ने इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए 63 मैचों में 21 गोल किए और टीम की कप्तानी भी संभाली। वह दो बार Ballon d’Or जीतने वाले चुनिंदा महान खिलाड़ियों में शामिल थे, जिसने उन्हें विश्व फुटबॉल के सबसे प्रतिष्ठित सितारों में जगह दिलाई।

संन्यास के बाद भी फुटबॉल की सेवा

खिलाड़ी के रूप में शानदार करियर के बाद उन्होंने न्यूकैसल यूनाइटेड, फुलहम, मैनचेस्टर सिटी और इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के मैनेजर के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके नेतृत्व में मैनचेस्टर सिटी ने प्रीमियर लीग में वापसी की, जबकि न्यूकैसल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

क्लबों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

न्यूकैसल यूनाइटेड ने श्रद्धांजलि संदेश में लिखा कि ‘केविन सिर्फ (FIFA World Cup) खिलाड़ी या मैनेजर नहीं थे, वह न्यूकैसल की धड़कन थे।’ वहीं लिवरपूल एफसी ने कहा कि ‘उनका योगदान और जुझारू जज्बा हमेशा इतिहास में अमर रहेगा।’

About The Author

खेल समाचार