FIFA World Cup 2026 : रोके से भी नहीं रुके नेमार के आंसू…! ब्राजील की हार पर मैदान में फूट-फूटकर रोए…फिर पत्नी ने गले लगाकर किया Kiss यहां देखें Video

FIFA World Cup 2026 : रोके से भी नहीं रुके नेमार के आंसू…! ब्राजील की हार पर मैदान में फूट-फूटकर रोए…फिर पत्नी ने गले लगाकर किया Kiss यहां देखें Video

नई दिल्ली, 06 जुलाई। FIFA World Cup 2026 : ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार का 16 साल लंबा इंटरनेशनल करियर बेहद भावुक अंदाज में समाप्त हो गया। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे से 2-1 की हार के बाद 34 वर्षीय स्टार ने राष्ट्रीय टीम को अलविदा कह दिया। अंतिम सीटी बजते ही नेमार मैदान पर ही फूट-फूटकर रो पड़े। पत्नी ब्रूना बियानकार्डी के साथ उनका भावुक पल और विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ब्राजील के महान फुटबॉलर नेमार ने नॉर्वे के खिलाफ राउंड ऑफ-16 मुकाबले के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी। जैसे ही मैच समाप्त हुआ, नेमार खुद को संभाल नहीं सके और मैदान पर ही रो पड़े। उन्होंने ब्राजील की जर्सी से अपना चेहरा ढंक लिया। यह भावुक दृश्य दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों को भावुक कर गया।

पत्नी ने मैदान पर दिया सहारा

मैच खत्म होने के बाद नेमार की पत्नी ब्रूना बियानकार्डी मैदान पर पहुंचीं। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और नेमार ने पत्नी को किस किया। हार की निराशा के बीच यह पल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।

जहां से शुरुआत हुई, वहीं हुआ अंत

नेमार के करियर का सबसे भावुक संयोग यह रहा कि उनका इंटरनेशनल सफर उसी स्टेडियम में खत्म हुआ, जहां 10 अगस्त 2010 को उन्होंने अमेरिका के खिलाफ ब्राजील के लिए डेब्यू किया था। 16 साल बाद उसी मैदान पर उन्होंने आखिरी बार ब्राजील की जर्सी पहनी। विदाई के दौरान भावुक नेमार ने कहा, ‘यहीं से मेरी शुरुआत हुई थी और यहीं सब खत्म हो गया। मैंने पूरी कोशिश की।’

चोटों ने नहीं छोड़ा साथ

पूरे टूर्नामेंट में नेमार दाहिनी पिंडली की चोट से परेशान रहे। वह ब्राजील के पांच में से केवल दो मुकाबले ही खेल सके। नॉर्वे के खिलाफ भी वह बेंच से मैदान पर आए और इंजरी टाइम में पेनल्टी पर गोल किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

हालैंड ने तोड़ी ब्राजील की उम्मीदें

नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड ने दो शानदार गोल कर ब्राजील को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। नेमार का गोल सिर्फ हार का अंतर कम कर सका।

हर वर्ल्ड कप में अधूरा सपना

नेमार का वर्ल्ड कप करियर शानदार प्रदर्शन के बावजूद अधूरे सपनों से भरा रहा।

  • 2014: चोट के कारण निर्णायक मुकाबले से बाहर।
  • 2018: क्वार्टर फाइनल में हार।
  • 2022: पेनल्टी शूटआउट में दिल टूट गया।
  • 2026: राउंड ऑफ-16 में ब्राजील बाहर।

रिकॉर्ड के साथ विदाई

नेमार ने 129 इंटरनेशनल मैचों में 80 गोल दागकर ब्राजील के इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर के रूप में अपने करियर का अंत किया। उनके जाने के साथ ही ब्राजील की टीम अब नए दौर में प्रवेश करेगी। ब्राजील के कप्तान मार्किन्होस ने भी प्रशंसकों से युवा खिलाड़ियों का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि नई टीम को खुद को स्थापित करने के लिए समय और धैर्य की जरूरत होगी।

About The Author

खेल समाचार